
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे-2024 के सम्बंध में विशाल बैठक दिनांक शनिवार इकीस अगस्त को विकास खण्ड पलिया में ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में आहूत हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2018 मे पात्र लाभार्थियो का नाम जोड़ें जाने के लिए ग्राम पंचायतों मे सर्वे किये जाने एवं लाभार्थी के पात्रता एवं अपात्रता के मानक के विषय मे एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने आदि के बारे में बताया गया। खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव ने कहा कि इससे इस योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिलना चाहिये। आवास योजना में पात्रता एवं अपात्रता के मानकों का पालन करते हुए यह प्रयास रहना चाहिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति आवास योजना से आच्छादित हो सके एवं किसी भी अपात्र को योजना का लाभ तथा पीना मिलने पाये। शान द्वारा ग्रामीण हेतु दर्जनों योजनाएं संचालित हैं जो भी पत्र परिवार बच्चे किस आदि जी भी योजना के अंतर्गत पात्र हो उनको पात्रता के आधार पर योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।








