अब प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन सुनवाई व संवाद करेंगे मनरेगा लोकपाल
10 अगस्त से लगातार विकास भवन मे होगी जन सुनवाई

10 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन सुनवाई व संवाद करेंगे मनरेगा लोकपाल
प्रतापगढ़, जनपद में मनरेगा योजना में आने वाली शिकायतों के संदर्भ में 10 सितंबर से लोकपाल मनरेगा अपने कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन सुनवाई व जन संवाद करेंगे। इस दिवस पर जन सामान्य दोपहर 12 बजे से 4 बजे के मध्य लोकपाल के समक्ष उपस्थित होकर अपने शिकायत व सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे।

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने बताया की जन सामान्य व मनरेगा कर्मी लोकपाल के सीयूजी नंबर 8188067730 व ईमेल [email protected] पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जन सुनवाई व जन संवाद दिवस पर आवश्यकतानुसार सूचना देकर साक्ष्य व संवाद हेतु आमंत्रित कर दोनों पक्षों पर विचार कर समस्या का त्वरित व निष्पक्ष निदान भी हो सकेगा । उन्होने कहा की विकास भवन के द्वितीय तल पर कक्ष संख्या 67 में लोकपाल मनरेगा का कार्यालय स्थित है । मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार व अन्य अनियमितता की शिकायतों हेतु किसी भी कार्य दिवस पर मनरेगा लेखाकार को रीसीब कराया जा सकता है । सभी वास्तविक शिकायतकर्ताओ का स्वागत है। किसी को परेशान करने की नियति से शिकायत प्रस्तुत करने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध भी निर्णय हो सकने का प्रावधान है।





