WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
आध्यात्मिक

अयोध्या श्री राम मंदिर में गूंजेगी जनपद एटा के कस्बा जलेसर में निर्मित विशाल घण्टे की ध्वनि

विशाल शोभायात्रा के साथ अयोध्या भेजा गया जलेसर में निर्मित अष्टधातु का विशाल घण्टा

Savdhan India News

अयोध्या श्री राम मंदिर में गूंजेगी जनपद एटा के कस्बा जलेसर में निर्मित विशाल घण्टे की ध्वनि

– विशाल शोभायात्रा के साथ अयोध्या भेजा गया जलेसर में निर्मित अष्टधातु का विशाल घण्टा

(रिपोर्ट : चन्द्रशेखर गौतम))

सावधान इण्डिया न्यूज, जलेसर-एटा (उ.प्र.) जनपद एटा के कस्बा जलेसर में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत सावित्री ट्रेडर्स जलेसर द्वारा दो हजार चार सौ किलो का एक विशाल घंटा अष्टधातु से निर्मित कराया गया है। इस घंटे को विशाल शोभायात्रा के साथ अयोध्या श्री राम मंदिर के लिए भेजा गया है। केन्द्रीय मंत्री/ सांसद एसपी सिंह बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, एमएलसी आशीष कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विशाल एवं भव्य शोभायात्रा के साथ अष्टधातु से निर्मित इस घंटे को अयोध्या राम मन्दिर के लिए रवाना किया। मन्त्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत निर्मित इस विशाल घण्टे के माध्यम से जिले को एक अलग पहचान मिलेगी। जनपद के विभिन्न मार्गों से होकर निकली घण्टे की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल रहे। 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button