नाले में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कम्प
- मौके पर वन विभाग ने बाघ के शव को कब्जे मे लेकर पीएम को भेजा

नाले में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कम्प
– मौके पर वन विभाग ने बाघ के शव को कब्जे मे लेकर पीएम को भेजा

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र में एक नाले से बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया है।
सोमवार को दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज के अन्तर्गत सिकन्दरपुर बीट के बरौछा नाले में बाघ का शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणां द्वारा सूचना मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार बिश्वास, उप प्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। बाघ के शव को नाले से बाहर निकाला गया। सूचना होते ही दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा व बफर जोन उप निदेशक शौरीष सहाय भी मौके पर पहुंच गए। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त रूप से किये गये परीक्षण में वयस्क बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। बाघ की मृत्यु का कारण उसकी आयु को पूर्ण होना बताया गया है। शव को अभिरक्षा में लेकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।






