गमगीन माहौल में निहाल के शव का हुआ अन्तिम संस्कार
मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने कराया अन्तिम संस्कार, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार किए गये अभियुक्त को पुलिस ने नहीं भेजा जेल

गमगीन माहौल में निहाल के शव का हुआ अन्तिम संस्कार
मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने कराया अन्तिम संस्कार, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार किए गये अभियुक्त को पुलिस ने नहीं भेजा जेल
27/02/2025
गमगीन माहौल एवं पुलिस की मौजूदगी में निहाल के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला निवासी मृतक किशोर निहाल का शव पोस्टमार्टम हाउस से वापस आ गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक परिजन शव का अन्तिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े हुए थे।
पुलिसबल के साथ नगला गांव पहुंचे पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने परिजनों को समझाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का आश्वासन दिया।
पुलिस द्वारा आश्वासन देने के बाद परिजन शव का अन्तिम संस्कार करने पर सहमत हो गये।
शाम लगभग पांच बजे पुलिस की मौजूदगी में निहाल के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।