सावधान इण्डिया न्यूज
नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने तक नहीं होगा अन्तिम संस्कार
पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत का मामला

नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने तक नहीं होगा अन्तिम संस्कार
पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत का मामला
27/02/2025
पलिया क्षेत्र के ग्राम नगला में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई किशोर निहाल की मौत के मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नामजद सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वह लोग शव का अन्तिम संस्कार नहीं करेंगे।
पोस्टमार्टम हाउस से शव आने से पूर्व ही पलिया कोतवाली पुलिस नगला गांव पहुंच चुकी है।
अब देखना यह होगा कि परिजनों की मांग के अनुसार कोतवाली पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करती है या फिर बिना गिरफ्तारी किए ही परिजनों को समझा-बुझाकर शव का अन्तिम संस्कार करा देती है।