WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

पलिया क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शासन-प्रशासन को नहीं है जानकारी

बोले पलिया एसडीएम : इस बार नहीं होने देंगे खनन

Savdhan India News

पलिया क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शासन-प्रशासन को नहीं है जानकारी

बोले पलिया एसडीएम : इस बार नहीं होने देंगे खनन

तहसील‌ पहुंचे तमाम बाढ़ पीड़ितों ने एसडीएम‌ पलिया को सौंपा ज्ञापन, की‌ समस्या समाधान की‌ मांग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। शासन और प्रशासन की लापरवाही आखिरकार सामने आ ही गयी। जैसा कि जनप्रतिनिधियों की सरपरस्ती में धड़ल्ले से किए जा खनन के कारण बाढ़ का सारा पानी शारदा नदी में न जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गया है। जिस कारण तमाम गांवों का सम्पर्क पूरी तरह से टूट चुका है। परन्तु खनन का कारोबार अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी खनन कार्य में लगीं ट्रालियां सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। परन्तु मजेदार बात यह है कि स्थानीय प्रशासन अभी भी खनन से अनजान है। पलिया उपजिलाधिकारी का कहना है कि यदि खनन हो रहा है तो उसे रोका जाएगा और इस बार खनन नहीं होने दिया जाएगा। समझिए कि इस बार खनन नहीं होने‌ दिया जाएगा। बता दें कई दिनों से गांवों में पानी भरे होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम अतरिया के पास रेलवे लाइन और पलिया-भीरा मार्ग कटने से आवागमन पूरी तरह से बन्द हो गया है। इससे परेशान क्षेत्र के पतवारा, पट्टी पतवारा, बड़ा पतवारा, टापरपुरवा, बिजौरिया, पंछीफार्म, बबौरा, विश्नूपुर एवं चौरी सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने पलिया नगर के‌ कमल चौराहा पर जाम लगाकर धरना देते हुए‌ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी बाढ़ आने और बाढ़ से हुए नुकसान का सारा ठीकरा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सिर फोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि शासन प्रशासन चाहता तो खनन को रोककर क्षेत्र को तबाह होने से बचाया जा सकता था। बताया कि अभी तक प्रशासन द्वारा उक्त गांवों में कोई राहत नहीं पहुंचाई गयी है और न ही प्रशासन उक्त गांवों में फंसे बाढ़पीड़ित ग्रामवासियों पर कोई ध्यान दे रहा है। जिससे ग्रामवासी काफी परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों मी मांग है कि तत्काल रेलवे लाइन पर पत्थर डलवाकर कटान बन्द‌ कराया जाए। यदि शीघ्र ही यह कार्य नहीं हुआ तो उक्त ग्रामवासियों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी और किसान भुखमरी की कगार‌ पर‌ पहुंच जाएंगे। सभी प्रदर्शनकारी कमल चौराहे से चलकर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम कार्तिकेय सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस‌ दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र यादव ने लगभग बीस मिनट बाढ़ पीड़ितों से वार्ता की और जल्द से‌ जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button