
पुलिस मुठभेड़ में फरार बदमाश गोली लगने से हुआ घायल
अंधेरी का फायदा उठाकर हुआ था फरार
कपिल सिंह
बाराबंकी। बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत मदारपुर पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में डकैती करने वाले फरार अभियुक्त नौशाद को पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल पूरा मामला यह है थाना कुर्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 373/2023 धारा 395/412 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त नौशाद पुत्र मुख्तार निवासी भौली थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ को थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचा की बरामदगी के लिए मदारपुर पुलिया के पास ले जाया गया था l जहां पर आज दिनांक 23.12.2023 को समय करीब 3. बजे अभियुक्त नौशाद अंधेरे का फ़ायदा उठाकर पुलिस टीम को चकमा देकर मदारपुर पुलिया के पास रखे तमंचा व कारतूस को लेकर भाग गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग शुरु की गई, जिसमें अभियुक्त नौशाद द्वारा पुलिस टीम पर 12 बोर के तमंचे से फायर की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त नौसाद के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । घायल अभियुक्त के पास 1 अदद तमंचा 12 बोर, 2 अदद खोखा कारतूस व 1 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।





