WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बढ़ती ठंड ठिठुरते गरीब व असहायों को प्रशासन ने वितरित किए कंबल

- युद्धस्तर पर शुरू हुआ जिले की सभी तहसीलों में जरूरतमंदों को कंबल बांटने का कार्य

Savdhan India News

बढ़ती ठंड ठिठुरते गरीब व असहायों को प्रशासन ने वितरित किए कंबल

– युद्धस्तर पर शुरू हुआ जिले की सभी तहसीलों में जरूरतमंदों को कंबल बांटने का कार्य


लखीमपुर-खीरी। शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले की सभी सात तहसीलों में कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी है।
जनपद की सभी तहसीलों में जनप्रतिनिधियों, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक लेखपाल के जरिए अब तक तहसील सदर में 3135, मोहम्मदी में 1187 निघासन में 1327, धौरहरा में 1187, गोला में 1387, पलिया में 1162 और मितौली में 1487 निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को निशुल्क प्रदान किए गए। मितौली में मंगलवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने एसडीएम विनीत उपाध्याय के साथ लेखपालों द्वारा उनके क्षेत्र में चिन्हित जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल प्रदान किए। सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि सरकार हर चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है। सरकार की यही मंशा है कि हर चेहरे पर मुस्कान हो। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। एसडीएम विनीत उपाध्याय ने बताया कि उनके तहसील क्षेत्र में अब तक 1487 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कोई भी पात्र व्यक्ति कंबल पाने से वंचित न रहने पाए। लखीमपुर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम कादीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक सदर योगेश वर्मा ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कहा कि इस ठंड में जरूरतमंद को कम्बल वितरण के दौरान उनके चेहरे पर जो खुशी दिखी। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि 3135 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा चुका है। लेखपाल भ्रमणशील रहकर सभी पात्रों को चुन-चुन कर लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग एसडीएम व वह स्वयं कर रहे है। मोहम्मदी में तहसील क्षेत्र मोहम्मदी के ग्राम भगेली में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम डॉ अवनीश कुमार के साथ जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। वहीं ग्राम दयानकपुर में एसडीएम डॉ अवनीश और तहसीलदार नीलम तिवारी ने कंबल बाटे। तहसीलदार नीलम ने बताया कि अब तक 1187 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं। अभियान चला कर सभी जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया जा रहे हैं। निघासन तहसील क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने क्रमशः ग्राम रकेहटी, बथुआ, सिंगाही, शीतलापुर, सिंगहाकला, खैरीगढ़ ने लेखपाल द्वारा चिन्हित जरूरतमंदों को कंबल बांटे। विधायक शशांक वर्मा ने मजरा पूरब में कंबल बाटे। तहसीलदार भीम सिंह ने बताया कि पुर तहसील क्षेत्र में अब तक 1327 कंबल जरूरतमंदों को बांटे गए। पूरे तहसील क्षेत्र में लेखपालों के जरिए यह सुनिश्चित कराया जा रहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति कंबल पाने से वंचित न रह जाए। धौरहरा में विनोद शंकर अवस्थी ने बसंतापुर, संकल्पा, शेखपुरा, सिसैया कला ग्राम के जरूरतमंदों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कंबल वितरित किए। सांसद रेखा वर्मा ने शेखपुर, खगियापुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि पूरी टीम के जरिए सभी पात्र व्यक्तियों को कंबल से आच्छादित करने पर फोकस कर काम कर रहे।वही गोला और पलिया एसडीएम के नेतृत्व में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ-साथ लेखपालों के जरिए सभी पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाए। खीरी में ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को जरूरतमंदों को कंबल वितरण पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां अभी तक जरूरतमंदों को कंबल प्राप्त न हो सके हो। उन्हें अतिशीघ्र कंबल अवश्य प्रदान कराएं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button