WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

किसान के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसा साबित हो रहा गन्ने का समर्थन मूल्य : अमनदीप

किसान के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसा साबित हो रहा गन्ने का समर्थन मूल्य : अमनदीप

Savdhan India News

किसान के लिए ऊंट के मुंह में जीरा जैसा साबित हो रहा गन्ने का समर्थन मूल्य : अमनदीप


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। भारतीय किसान यूनियन ‘‘टिकैत गुट’’ के महासचिव अमनदीप सिंह संधू ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो किसानों के समर्थन मूल्य में जो 20 रूपये की बढ़ोत्तरी की गई है, वह किसानों के लिए छलावा मात्र ही है। किसान गन्ने के ऊपर कई गुना लागत लगाकर फसल पैदा कर रहा है। उसका फसल का मुनासिब दाम नहीं मिल पा रहा है। और तो और कई सालों तक गन्ने के बेचे गये भुगतानों का पेमेंट भी नहीं हो पता है। जिसके चलते किसानों की स्थित काफी दयनीय है। वह कर्ज के बोझ के तले दबा जा रहा है। सरकार को पुनर्विचार कर इस पर किसान के गन्ने का बेचा गया भुगतान त्वरित दिया जाये। इससे किसानो की स्थिति में सुधार हो सकता है। महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और गन्ने पर लागत भी कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। गन्ने का मूल्य उस हिसाब से नहीं बढ़ रहा। इस बार सरकार ने जा 20 रूपये की बढ़ोत्तरी की है, वह किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button