उत्तर प्रदेश
तुसौरा गांव में जिन्दबाबा स्थान पर धनुष यज्ञ मेला का हुआ आयोजन
तुसौरा गांव में जिन्दबाबा स्थान पर धनुष यज्ञ मेला का हुआ आयोजन

तुसौरा गांव में जिन्दबाबा स्थान पर धनुष यज्ञ मेला का हुआ आयोजन

गोला-खीरी। अयोध्या में श्रीराम मन्दिर में होने वाली प्राणप्रतिष्ठा से उत्साहित ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत तुसौरा में जिन्दबाबा स्थान पर श्री रामलीला धनुष यज्ञ मेला का आयोजन किया। यह मेला 16 जनवरी से प्रारम्भ होकर 20 जनवरी तक चलेगा। रामलीला के दूसरे दिन भव्य कव्वाली का आयोजन सुफियान कव्वाल पार्टी भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं दूसरी ओर श्री रामलीला धनुषयज्ञ में प्रभु श्रीरामजी के जन्म का सुंदर प्रसंग प्रर्दिर्शत किया गया। रामपुर धोबिया नानपारा बहराइच से आये संजय शर्मा रामलीला कम्पनी के शिछित व योग्य कलाकारों ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।