लखीमपुर खीरी : बग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करो , बंद करो , पलिया में हिंदू समाज के युवाओ में आक्रोश फूटपड़ा , किया विरोध प्रदर्शन
पलिया में हिंदू समाज के युवाओ में आक्रोश फूटपड़ा , किया


बग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करो , बंद करो , पलिया में हिंदू समाज के युवाओ में आक्रोश फूटपड़ा , किया विरोध प्रदर्शन
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी इस जिले के तहसील पलिया नगर में क्षेत्र व नगर के हिंदुओ द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के को देखते हुए हिंदू समाज के युवाओ में आक्रोश फूटपड़ा और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए एक पैदल जुलूस निकाला । जो कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए उसके उपरांत स्टेशन रोड, मेला रोड ,नगरपालिका रोड , माल गोदाम रोड होते हुए पुलिस चौकी के निकट मार्च का समापन किया गया जहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा सभी लोग एकजुट होकर बांग्लादेशी हिंदुओ का समर्थन करें इसके लिए सोशल मीडिया माध्यम सबसे उचित है अपनी बात पहुंचाने के लिए यदि आवश्यता पड़ी तो विशाल जन आंदोलन भी किया जाएगा जिसके लिए सभी लोग तैयार रहे ।





