WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

प्रदेश के प्रथम डिजिटल क्लिनिक “महबूब हेल्थ सेंटर’ का शुभारंभ

न्यूनतम मूल्य पर उच्चतम उच्चस्तरीय डिजिटल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना मेरा एक मात्र उद्देश्य : डॉ० एम डी अहमद

Savdhan India News


एस.पी.तिवारी

लखीमपुर-खीरी। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य की बेहतर सेवा की आवश्यकता है यदि इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक सेवा देने आ रहे हैं तो यह गौरव का विषय है उक्त बातें न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल महेवागंज स्थिति के संचालक डा. अजहर ने रविवार को रमियाबेहड प्रखंड के तालुके अमेठी गांव में ‘महबूब हेल्थ सेंटर’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कही वही जिला मुख्यालय से आए एडवोकेट मोईद अहमद ने कहा कि “महबूब हेल्थ सेण्टर” के प्रबंधन के लोग यहा के गरीब व असहाय लोगों को बेहतर सेवा दे निजी क्लिनिकों को व्यवसाय का केंद्र किसी भी सूरत पर नही बनाना चाहिए क्योंकि यह इलाका आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा इलाका है यहा के लोग लखीमपुर, बहराइच, लखनऊ समेत दूर दराज क्षेत्रों में मजबूरी वश इलाज के लिए जाते हैं यदि यहा के लोगों को कम खर्च पर बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा आप जैसे चिकित्सक देंगे तो निश्चित रूप से यह “महबूब हेल्थ सेण्टर” इस इलाके के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
गौरतलब हो कि जनपद खीरी के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश का प्रथम डिजिटल क्लिनिक “मेडिअप वेलफेयर फाउंडेशन” के तत्वधान में “महबूब हेल्थ सेण्टर” का विधि विधान से शुभारम्भ गुलरिया तालुके अमेठी जनपद खीरी में मो० महबूब (पूर्व प्रधान) सुपुत्र हाजी शफीक अहमद के हाथों से हुआ।
“महबूब हेल्थ सेंटर” के शुभारम्भ करते हुए संस्था के संस्थापक एमडी डॉ. अहमद व श संस्थापक खुर्शीद अहमद ने गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय लोगों न्यूनतम मूल्य पर उच्चतम उच्चस्तरीय डिजिटल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना मेरा एक मात्र उद्देश्य है वही डा. खुर्शीदा नाज (बीएएमएस (लखनऊ) ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, युवतियों और किशोरियों से जुड़ी समस्याओं के इलाज में ‘महबूब हेल्थ सेंटर” कारगार साबित होगा। खासकर बड़ी संख्या में गर्भावस्था की जटिलताओं (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) की वजह से असमय दम तोड़ देती हैं, ऐसे में यह महबूब हेल्थ सेंटर कारगर साबित होगा वही डा केडी अहमद एमबीबीएस, (लखनऊ) ने गणमान्य जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “महबूब हेल्थ केयर” की शुरूआत के बाद मरीजों को जांच व इलाज के लिए कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वहीं डा खुर्शीद अहमद ने लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि महबूब हेल्थ सेंटर का मुख्य उद्देश्य गांव और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारना है, ताकि रियायती दरों पर लोगों को गंभीर से गंभीर बीमारियों में चिकित्सीय परामर्श के साथ ही दवाइयां और पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा दी जा सके।
कार्यक्रम के दौरान महबूब हेल्थ सेंटर के संचालक ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा होता है इसलिए मैंने सेवा को ही धर्म बनाया है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अच्छे चिकित्सकों का नियमित सेवा लोगों को दिया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button