शराबी ने सम्मानित व्यापारी के साथ की मारपीट
पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई करने की मांग

शराबी ने सम्मानित व्यापारी के साथ की मारपीट
-पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई करने की मांग
पलियाकलां-खीरी। नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ एक शराबी द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला बाजार प्रथम निवासी अखिल बाथम उर्फ सनी पुत्र संतोष गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि शनिवार की रात लगभग 09:00 बजे के आसपास वह अपने छोटे बच्चों के साथ मोहल्ले की दुकान पर गया था। जहां कथित पत्रकार रूपेश गुप्ता पुत्र डोरीलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम नशे में धुत होकर आया और गालियां देने लगा। प्रार्थी ने विरोध किया तो विपक्षी आमादा फौजदारी हो गया तथा डण्डे से प्रार्थी पर बार कर दिया, लगातार वार करता रहा। प्रार्थी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं उक्त रूपेश ने व्हाट्सएप पर प्रार्थी के विरूद्ध ड्रग माफिया शब्द का प्रयोग करते हुए खबरें भी चलाईं और अनर्गल टिप्पणी की, जिससे प्रार्थी के सम्मान को ठेस पहुंची।






