
एक वारंटी को भेजा जेल

लखीमपुर-खीरी। फरधान थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त शम्भू पासी उर्फ कुन्जी पुत्र लालजी, जो कि थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया का निवासी है। उक्त अभियुक्त विगत काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।





