सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के सड़कों पर चला सड़क सुरक्षा अभियान
- वाहन चालकों को दी गई सुरक्षित सफर की जानकारी, सड़क सुरक्षा अभियान के वितरित किए गए पम्पलेट्स

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के सड़कों पर चला सड़क सुरक्षा अभियान
– वाहन चालकों को दी गई सुरक्षित सफर की जानकारी, सड़क सुरक्षा अभियान के वितरित किए गए पम्पलेट्स

लखीमपुर-खीरी। 31 दिसंबर तक चलने वाले द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत तीसरे दिन परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलाधिकारियों, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार एवं यात्रीकर अधिकारी कौशलेन्द्र यादव द्वारा विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चालकों से भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते मोबाइल फोन का प्रयोग न करने हेलमेट लगाने तथा पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। चौपहिया वाहनस्वामियों को वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रीकर अधिकारी ने कहा कि ऐसा करने से बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। अधिकारियों ने नशा न करके वाहन चलाने तथा ओवर स्पीडिंग न करने के लिए भी जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। चेकिंग के दौरान भीड़भाड़ वाले चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा आदि विभिन्न स्थानों पर रोड़ सेफ्टी से सम्बन्धित स्लोगनों, पम्पलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये गये। एआीटीओ ने कहा तेज रफतार से कदाप वाहन न चलाएं। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें। इसके अलावा सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें।







