
पत्रकार को मातृ शोक, हुई शोक सभा
लखीमपुर-खीरी। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अशोक निगम की माता शांति देवी का लंबी बीमारी के चलते सोमवार की सुबह देहांत हो गया, वह 68 साल की थीं। निधन की सूचना जिला सूचना कार्यालय में शोकसभा हुई, जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा में अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शोक सभा में अपर जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार, पत्रकार नंदकुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्र, डीके मिश्र, मो. शकील, शिवम पटेल, अनुज शर्मा, पवन तिवारी व जय किशोर वर्मा सहित समस्त पत्रकार एवं सूचना विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।






