WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का पुर्नगठन

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का पुर्नगठन

Savdhan India News

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का पुर्नगठन


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। बुधवार को नगर पालिका परिसर में स्वच्छ वातावरण निगरानी समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि नगर पालिका के सभी 25 वार्डों से दस-दस लोगों की एक समिति का गठन किया गया। इस समिति को ‘‘स्वच्छ वातावरण निगरानी समिति’’ का नाम दिया गया है। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ ने कहा कि स्वच्छ वातावरण की सम्पूर्ण सफलता के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन को घर-घर पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना की व्यापक सफलता के लिए सबको प्रेरित करें। कार्यक्रम को समाजसेवी सबा अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन सुरजनलाल वर्मा, संत कुमार बाजपेई, सभासद आनंद सोनी, धर्मेंद्र बाल्मीकि, नानक चन्द्र वर्मा व रियाजुद्दीन ने सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर अभिशाषी अधिकारी सहित एसआई संदीप वर्मा, सभासद धर्मेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र जायसवाल, हरिओम वर्मा, आशीष अवस्थी, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, शुशील कुमार, इजरान, मोहित कनौजिया, सुफियान खान, शोभित कुमार, दानिश राइन, भोली गिरि, कफील, अल्लू सैनी, शत्रोहन मिश्रा, रविन्द्र कटियार, धीरज बाजपेयी, सुनील शर्मा, सुनील मिश्रा, विमलेश वर्मा, काके सहगल, गुरमेल सिंह, राजेश राठौर, गीता विश्वकर्मा व रेखा मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button