बसही SSB कैंप में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, निशुल्क दवाएं की गई वितरित
निशुल्क दवाएं की गई वितरित


बसही SSB कैंप में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, निशुल्क दवाएं की गई वितरित
अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां लगातार समाज हित में कोई ना कोई कार्य किया करती रहती है इसी को लेकर एक बार फिर एसएसबी के जवानों के द्वारा एक निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसी के चलते मंगलवार को संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसही एसएसबी कैंप में सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी एसएसबी के बसही कंपनी कमांडेंट अभिजीत दास ने अपने जवानों के साथ मिलकर एक निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ,जहां पीलीभीत जिले से पहुंचे डॉ हर्षत मोहन के द्वारा ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसके बाद उनको निशुल्क दवाएं वितरित की गई ।

जिसमें मौके पर पहुंचे 60 ग्रामीणों ने सेवा का लाभ उठाया । इस मौके पर एसएसबी के जवानों भी मौजूद रहे । बता दे एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में समय समय पर मानव चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित करके सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है एवं उनको सहायता प्रदान करता है |







