विद्या निकेतन में मनाया गया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव
विद्या निकेतन में मनाया गया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

विद्या निकेतन में मनाया गया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। सोमवार को स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में 500 वर्षों के सतत संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर विद्यालय परिवार एवं संपूर्ण जनमानस आनंदित है। इस अवसर पर विद्यालय को प्रकाश एवं रंगोली से सजाया गया। साथ ही सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय के सभी शिक्षण स्टाफ एवं कर्मचारियों ने संगीतमयी श्री सुन्दरकाण्ड पाठ किया। विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया । हवन एवं आरती के साथ सुन्दर पाठ का समापन किया गया। आरती के उपरान्त सभी को प्रसाद वितरण किया गया।








