आध्यात्मिक
अयोध्या महोत्सव के अवसर पर गोला एवं हैदराबाद थाने में भी जगमगाया दीपकों का प्रकाश
- गोला कोतवाली में किया गया सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने सुन्दर काण्ड पाठ में लिया भाग

अयोध्या महोत्सव के अवसर पर गोला एवं हैदराबाद थाने में भी जगमगाया दीपकों का प्रकाश
– गोला कोतवाली में किया गया सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने सुन्दर काण्ड पाठ में लिया भाग

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। अयोध्या राम मंदिर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राणप्र तिष्ठा के उपलक्ष में क्षेत्राधिकारी रमेश तिवारी व प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर गोला कोतवाली को मनमोहक ढंग से सजाया गया है। थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकाण्ड का पाठ कराया गया, जिसमें नगर के लोग भी शमिल रहे। कोतवाली के समस्त स्टाफ ने सुंदरकाण्ड पाठ का श्रवण किया। सीओ ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर प्रसाद वितरण किया। समापन पर कार्यक्रम में पहुंचे सभी भक्तों को भोजन कराया गया। इसके अलावा हैदराबाद थाने में प्रभारी निरीक्षक दीपक तिवारी द्वारा थाना परिसर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। परिसर में स्थित भगवान शिव व हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकाण्ड का पाठ कराया गया।








