WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सरकार द्वारा बनाए गये कानून का शुरू हुआ विरोध

नगर के कमल चौराहे पर तीन दिवसीय धरने पर बैठे ड्राइवरों ने कानून वापस लेने की बुलन्द की आवाज

Savdhan India News

सरकार द्वारा बनाए गये कानून का शुरू हुआ विरोध

– नगर के कमल चौराहे पर तीन दिवसीय धरने पर बैठे ड्राइवरों ने कानून वापस लेने की बुलन्द की आवाज

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

पलियाकलां-खीरी। सरकार का काला कानून नहीं चलेगा नहीं चलेगा। ड्राइवर एकता जिन्दाबाद जिन्दाबाद। तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी। यह नारे पलिया नगर के कमल चौराहे पर गूंज रहे थे। बता दें कि सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा कुछ नये कानून बनाये गये हैं। जिसके तहत घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर को दस साल की सजा और सात लाख के जुर्माने से दण्डित किया जाएगा। सरकार द्वारा बनाए गये इस नये कानून का विरोध करते हुए सोमवार को सभी ड्राइवरों ने नगर के कमल चौराहे पर तीन दिवसीय धरना देकर कानून वापस लेने की आवाज बुलन्द कर दी है। उनका कहना है कि सरकार के इस तुगलकी फरमान का वह लोग पुरजोर विरोध कर रहे हैं। सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। ड्राइवरों का कहना है कि जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक वह लोग हड़ताल पर रहकर धरना जारी रखेंगे। अब हम धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी ड्राइवरों से बात करते हैं और जानते हैं पूरा मामला।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button