WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

संतोष गुप्ता बने आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान बरेली मण्डल अध्यक्ष

विनय गुप्ता को शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष व प्रेमपाल सिंह को जिलामंत्री की कमान

Savdhan India News

संतोष गुप्ता बने आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान बरेली मण्डल अध्यक्ष

आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान (पंजीकृत)के संस्थापक श्रीकुल उपासक श्री गोविन्द माधव द्वारा जनपद शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद (परसुरामपुरी) निवासी सन्तोष गुप्ता उर्फ मिंटू भैया को बरेली मण्डल के अध्यक्ष/संयोजक, विनय कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर व प्रेमपाल सिंह को जिलामंत्री शाहजहांपुर के पद पर मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक वंदन कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर मनोनयन पत्र सौंपते हुये श्रीकुल उपासक महाराज श्री गोविन्द माधव मिश्रा ने सभी को नवीन कार्यदायित्व व भावी सफलता की शुकामनायें देते हुये संस्थान की उत्तम प्रगति एवं विस्तार की कामना करते हुये, भवसागर में भटक रहे प्राणियों को श्रीविद्या के भौतिक एवं आद्यात्मिक लाभ से भली भांति अवगत कराने एवं प्रत्यक्ष रूप से श्री उपासना से जोड़कर ईश्वरीय कृपा प्राप्त करवाने का आह्वान किया।
मनोनयन के दौरान श्रीकुल के आचार्य सोमेश माधव, आचार्य अभिषेक माधव, आचार्य राजेन्द्र तिवारी, आचार्य कृष्ण मुरारी मिश्रा, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ला, संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, प्रवक्ता आदर्श अग्रवाल, उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता विकास दीक्षित, पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रेमपाल सिंह,विनय कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुन्दरम गुप्ता, दीपक कुमार,मनोज मिश्रा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button