भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत जिले भर की तहसीलो में हुआ कार्यक्रम
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत जिले भर की तहसीलो में हुआ कार्यक्रम

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत जिले भर की तहसीलो में हुआ कार्यक्रम

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। 26 जनवरी को ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के समर्थन व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे जनपद की प्रत्येक तहसीलों में कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिला प्रहलाद पटेल ने प्रातः 8ः00 बजे जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। सभी कांग्रेसियों व नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। तत्पश्चात उनके नेतृत्व में न्याय यात्रा की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर शहीद पंडित राज नारायण मिश्रा कंपनी बाग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान, सिद्धार्थ त्रिवेदी, रामकुमार मिश्र, नीरज बाजपेयी, रवि तिवारी, रामजीवन राज, अब्दुल रहीम व रवि गोस्वामी आदि मौजूद रहे। गोला नगर के सदर चौराहा स्थित इंदिरा चौक पर 9ः30 बजे ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न धूमधाम के साथ मनाया गया। इंदिरा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई। न्याय यात्रा वीर अब्दुल हमीद मार्केट पहुंची, जहां शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा का माल्यर्पण किया गया। इसके अलावा स्वर्गीय पंडित नानक चंद अग्निहोत्री, केन गोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में मां सरस्वती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। पूर्व यूथ काँग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम् अग्निहोत्री के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह, पूर्व युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश बाजपेई, सहजेंद्र दीक्षित, अफजल शाह, मनीष वर्मा, हंसराम स्वर्णकार, मुश्ताक अली, संजीव मिश्रा, योगेश बाजपेई, अंचल मिश्रा, राकेश विश्वकर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, राजा मसूद, अनिल शुक्ला, दिलशाद खान, फकीर मोहम्मद व अजय गुड्डू शुक्ल आदि मौजूद रहे।






