WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorizedआध्यात्मिकउत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागप्रशासनमनोरंजनराजनीतिशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूज

प्रभु श्रीराम हमारी आत्मा और आदर्श : मनोज कुमार

महाशंखनाद घोष में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज कुमार ने दिखाया श्रीराम के आदर्शों पर चलने का मार्ग

Savdhan India News

प्रभु श्रीराम हमारी आत्मा और आदर्श : मनोज कुमार

– महाशंखनाद घोष में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज कुमार ने दिखाया श्रीराम के आदर्शों पर चलने का मार्ग

लखनऊ।(विकास दीक्षित/निरजेश मिश्रा)मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम हमारी आत्मा और आदर्श हैं, उन्होंने मर्यादा, करुणा, दया, सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग,सहनशीलता, धैर्य पर चलते हुये राज्य किया इसीलिये उन्हें आदर्श पुरुष और मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, भगवान राम के अगणित गुण हैं जोकि हर व्यक्ति में अवश्य होने चाहिये उक्त उद्गार अयोध्या में श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बाबा नीम करौली आश्रम विश्व प्रसिद्ध सन्त स्वामी रामानन्द सरस्वती(यूएसए) की प्रेरणा से श्री हरिहरानन्द चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हनुमत्कृपा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महाशंखनाद उद्घोष के अवसर पर आयोजित भव्य भजन पूजन एवं महाआरती के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज कुमार ने उपस्थित हजारों सनातनी बन्धुओं को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।
अपनी साधारण जीवन शैली और असाधारण कार्यक्षमता के लिये पहचाने जाने वाले
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मनोज कुमार ने चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय सहित लखनऊ क्षेत्र के गणमान्यजनों को श्रीराम की मातृ पितृ भक्ति, समाज के प्रति दायित्व, जनता के प्रति निष्ठा व स्नेह, मित्रों के प्रति सुहृदयता व समर्पण, राष्ट्र व धर्म के प्रति कर्तव्यों का विस्तृत बोध करवाते हुये राम चरित्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। महाशंखनाद घोष के दौरान हनुमान सेतु मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष पाण्डेय,श्री हरिहरानन्द चैरिटेबल ट्र्स्ट के संस्थापक अमरजीत तिवारी, हनुमत कृपा ट्रस्ट के संस्थापक नरेश दीक्षित, आदेश पंडित ,अखिलेश सिंह, कार्तिक कुमार, देवाशीष शुक्ल ,उत्कर्ष तिवारी, जय मिश्र, अभय प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्र ,सम्पदा प्रजापति, साक्षी ,वंदना मिश्र ,प्रदीप यादव ,शिवांक मिश्र, प्रियांशु सिंह, धीरज तिवारी शुभम सोनी, महेंद्र सरोज, अभिषेक तिवारी,आशिष मिश्र, शुभम सिंह ,शिवा सिंह ,अमन सिंह,सत्यम तिवारी,
अमन यादव ,राजेश श्रीवास्तव, देवांशु श्रीवास्तव,माधव मिश्र, सचिन यादव,मगन मिश्रा ,रवि कुमार सहित उच्च संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रगण व गणमान्यजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button