WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सरकार की योजनाओं को लेकर गांव-गांव पहुंच रहा पीएम का गारंटी रथ

नोडल अधिकारी की अगुवाई में संकल्प यात्रा में योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार

Savdhan India News

सरकार की योजनाओं को लेकर गांव-गांव पहुंच रहा पीएम का गारंटी रथ

नोडल अधिकारी की अगुवाई में संकल्प यात्रा में योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार


लखीमपुर-खीरी। नोडल अधिकारी की अगुवाई में संकल्प यात्रा का रथ विकसित भारत के संकल्प को लेकर लखीमपुर ब्लाक के ग्राम नरदवल एवं उदयपुर सिकटिहा पहुंची। जहां उसका जोरदार स्वागत हुआ। इसके अलावा पलिया ब्लाक के ग्राम कमलापुरी कालोनी एवं मजरा पश्चिम में भी यात्रा का स्वागत हुआ। बांकेगंज के ग्राम ग्रन्ट नं0-14 और बहारगंज, ब्लॉक नकहा के ग्राम चहमलपुर बड़ागांव, ब्लॉक निघासन के ग्राम बनवीरपुर और गुलरिया पत्थरशाह, ब्लॉक बेहजम के ग्राम जाम मुबारकपुर, खागी व ओयल तथा ब्लॉक कुम्भी के ग्राम नगरासलेमपुर व लाल्हापुर में भी यात्रा ने योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया।
खागी ओयल के मजरा उमरिया में संकल्प यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम बोलते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नरदवल में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाएं को जन-जन तक पहुंचाना इस यात्रा का उद्देश्य है। हम सब एकजुट होकर इन महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि आप सभी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और पीएम के सपने विकसित भारत को पूरा करने में हमारा सहयोग करें। उक्त कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मौजूद लाभार्थियों को पोषण किट, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत सांकेतिक आवास चाभी एवं फल वितरण किए। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को हितपत्र भी प्रदान किए। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, ई-कामर्स व पीएम आवास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी भाजपा वासुदेव मौर्य, ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, दुर्गेश नन्दन, आनन्द वर्मा, नीरज मिश्रा मण्डल अध्यक्ष ओयल, प्रमोद सिंह ‘पम्मू’, शर्मा प्रजापति, आचार्य अनूप मिश्रा, रंजीत वर्मा मण्डल महामंत्री, दीपक मिश्रा, अनुप शुक्ला ‘बीटू’, आरडी राय, दिनेश दिवाकर, इन्द्रजीत सिंह सूरी व संदीप मौर्या सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button