WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों के लिए यादगार बनी जलज्ञान यात्रा

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल में शामिल हुए सरकारी स्कूलों के बच्चे

Savdhan India News

स्कूली बच्चों के लिए यादगार बनी जलज्ञान यात्रा

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल में शामिल हुए सरकारी स्कूलों के बच्चे


लखीमपुर-खीरी। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल पर जिले में जलज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। सरकारी स्कूलों के बच्चों को यात्रा के दौरान जल की कीमत बताने के साथ-साथ जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना की जानकारी दी गई। उनको जल निगम की लैब में जल की जांच करके दिखाई गई। जल गुणवत्ता की उपयोगिता बताने के साथ ग्रामीणों को जल सप्लाई की जाने वाली परियोजना का भी भ्रमण कराया गया।
सरकारी स्कूल के बच्चों में जल जागरूकता के लिए निकाली गई जल ज्ञान यात्रा को एडीएम संजय कुमार सिंह एवं डीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिशासी निदेशक (जल निगम) वाईके नीरज भी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों को जलजीवन मिशन द्वारा निर्मित पानी टंकी पर ले जाया गया। यहां ग्रामीणों को दी जा रही पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया दिखाई गई। इसके बाद जल निगम प्रयोगशाला पहुंचकर स्कूली बच्चों को जल गुणवत्ता की जांच करके दिखाई। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल की महत्ता और संरक्षण का भी स्कूली बच्चों को ज्ञान दिया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button