WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना के प्रतिभागियों को विद्या भारती ने किया सम्मानित

Savdhan India News


विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना लखीमपुर खीरी में तेईस नवम्बर 2024 दिन शनिवार को अखिल भारतीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पाकर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले भैया /बहिनों को विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। मां शारदा की पूजा अर्चना के उपरांत विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उत्तम मिश्रा ने अतिथि परिचय एवं स्वागत कराया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए प्रधानाचार्य मुनेन्द्र दत्त शुक्ल ने बताया कि विद्या भारती द्वारा भैया/बहिनों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध प्रकार की शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगितायें विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, प्रान्त स्तर, क्षेत्र स्तर एवं अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती हैं इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर भैया शिवेंद्र बाजपेई ने कथाकथन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भैया गोविंद मिश्रा, बहिन आर्या तथा बहिन कीर्ति कश्यप ने सांस्कृतिक प्रश्न मंच में प्रतिभाग करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को आगामी वर्ष के लिए विद्यालय का संपूर्ण वेश प्रबंध समिति की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र साहनी उपाध्यक्ष, रवि भूषण साहनी व्यवस्थापक, अमित कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा बलराम बिहारी माथुर संरक्षक के साथ समस्त आचार्य परिवार एवं भैया/बहिन उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button