WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

पलियाखुर्द के आदमखोर मगरमच्छों से भयभीत नागरिक

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। विकास खण्ड पलिया क्षेत्र के ग्राम पलिया खुर्द के नाले में मौजूद मगरमच्छ लम्बे समय से स्थानीय निवासियों व राहगीरों के लिये मौत का पर्याय बने हुये हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस नाले में दर्जनों के हिसाब से मगरमच्छ हैं, जिनकी नजर में आने पर वह अक्सर मनुष्यों के ऊपर हमला कर देते हैं, ओमप्रकाश प्रजापति, रघुनाथ राठौर, कमलेश पाल सहित एक महिला को यह घायल कर चुके हैं। तालाब के आस पास भटक रहे कई कुत्ते, बदख, मुर्गी बकरी आदि को अपना निवाला बना चुके हैं। आश्चर्य जनक है कि यह भूँखे मगरमच्छ आस पड़ोस के घरों तक पहुँचकर पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों व बच्चों की जान माल की हानि की आशंका जताते हुये ग्रामीणों ने इन भयंकर मगरमच्छों जंगल मे छोंडने की मांग वन विभाग से गई। मगरमच्छ के ख़ौफ़ से भयभीत ग्रामीणों के मुताबिक अभी तक वन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही तो दूर मौके का निरीक्षण करने भी कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से समस्या के समाधान की अपील की है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button