
लखीमपुर-खीरी। अवैध रूप से संचालित पलिया के सफल हॉस्पिटल को नोडल अधिकारी मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट एवं एवं उप मुख्यमंत्री चिकित्सा अधिकारी डॉ लाल जी पासी द्वारा निरीक्षण में हॉस्पिटल मानक के अनुरूप न पाये जाने की दशा में दो दिनों के अंदर इंचार्ज डॉक्टर,अस्पताल से संबंधित अभिलेख तथा पैनल के समस्त छः डॉक्टरों के शैक्षिक अभिलेख एवं स्वयं भी भौतिक रूप से उपस्थित होने की चेतावनी दी गई थी, प्रदत्त समय सीमा के उपरांत तक उनके द्वारा ऐसा न कर पाने की दशा में आज ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिये निर्देश के क्रम में डॉ भरत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पलिया की स्वास्थ्य टीम सत्ताईस फरवरी को उक्त अवैध “”सफ़ल हॉस्पिटल”” सीज कर दिया गया है।







