WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

चंदनचौकी में हुआ भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन

- महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया मनमोहक मंचन, मंत्रमुग्ध हुआ अतिथि एवं दर्शक

Savdhan India News

चंदनचौकी में हुआ भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन

– महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया मनमोहक मंचन, मंत्रमुग्ध हुआ अतिथि एवं दर्शक


पलियाकलां-खीरी। लखीमपुर-खीरी जिले की पलिया तहसील क्षेत्र के चंदनचौकी स्थित एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कैंपस में सांस्कृतिक विभाग द्वारा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बड़ी धूमधाम के साथ हुआ। महोत्सव में भारत-नेपाल के कलाकारों द्वारा व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, भारत-नेपाल परिधान प्रदर्शन शो, भारत-नेपाल फ्यूजन बैण्ड शो, डांस ऑफ यूपी फ्यूजन लोक नृत्य शो, हिन्दी/भोजपुरी/मैथिली एवं नेपाली गायकों की प्रस्तुति, तराई सीमा जनपदों में सांस्कृतिक यात्रा, नेपाली डांडिया/बांसुरी/घाटू/मारूनी आदि नृत्यों की प्रस्तुति, रघुबीरा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति एवं भारतीय लोक नृत्यों की प्रस्तुति आदि विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव में 225 छात्राओं को निःशुल्क साईकिलें वितरित की गईं। परियोजनाधिकारी यूके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारम्भ 09 फरवरी से किया गया है। 09, 10 एवं 11 फरवरी को यूपी के जिला सिद्धार्थनगर में महोत्सव आयोजित किया गया। उसके बाद 13 एवं 14 फरवरी को महाराजगंज, 16 फरवरी को कुशीनगर, 18 एवं 19 फरवरी को बलरामपुर, 21 फरवरी को श्रावस्ती, 23 एवं 24 फरवरी को बहराइच, 26 फरवरी को चंदनचौकी (लखीमपुर-खीरी) एवं 28 और 29 फरवरी को पीलीभीत में आयोजित किया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button