WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बताई सरकार की उपलब्धियां

नगर पालिका परिषद पलिया के मोहल्ला किसान में भव्य आयोजन सम्पन्न

Savdhan India News

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का पलिया नगर में द्वितीय चरण के तीसरे दिन का आयोजन मोहल्ला किसान प्रथम में काफी विशालता के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अध्यक्ष के बी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्पना है कि भगवान बिरसा मुंडा जी जयंती के अवसर पर देश में 15 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है, जिसमें नगर- नगर और गांव-गांव यह यात्रा पहुंचकर लाभार्थियों को लाभान्वित कर रही है और अब तक योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी लाभार्थी मंच के माध्यम से अपनी जीवन में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं और उन्हें सेलिब्रेट कर रहे हैं और आने वाले जो पात्र व्यक्ति हैं उन्हें भी लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अन्तिम छोर तक निवास करे रहे जन सामान्य को शत प्रतिशत आच्छादित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य हैं।
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को जोड़ना है और उन्हें लाभ पहुंचाना है। जिन नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, स्वच्छ शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, हैण्डपम्पो की स्थापना/मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, कन्या सुमंगला योजना उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाओं से आच्छादित किया गया है उन लोगो से मिलकर योजनाओं को कैसे प्राप्त कर सकते है उसकी जानकारी भी नगरवासियों को प्रदान की गई।
भाजपा नगर महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा देश व प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, गरीब, असहाय, योजनाओं से वंचित लाभार्थियो के पीड़ा को समझते हुये बिना किसी भेदभाव के योजना से शत प्रतिशत लोगो को आच्छादित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम को किसान प्रथम की सभासद सावित्री देवी, सिंगाहिया सभासद संगीता सक्सेना, किसान दो की सभासद किरन देवी, पवित्र प्रकाश गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कैंप में स्वास्थ्य विभाग के CHC पलिया के द्वारा जहां एक ओर 5 लाख रुपए तक के निशुल्क इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए वही दूसरी तरफ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कैंप में विभिन्न बैंक व अन्य विभागों के प्रतिनिधियों के द्वारा योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग द्वारा नवजात शिशु परी पुत्री मनोज का अन्नप्राशन सहित गर्भवती महिलाओ श्रीमती जैनब पत्नी अलीम, श्रीमती वंशिका पत्नी आकाश की गोद भराई की रस्म नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता द्वारा अदा की गई।
इस अवसर पर आकाशवाणी लखीमपुर से संजय वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रांत वर्मा, नगरपालिका
के वरिष्ठ लिपिक मेलाराम, लिपिक विजेन्द्र लोधी, ज्योति मिश्र, अंकुर सिंह, प्रेम प्रकाश, मो.ताहिर, श्रीराम, संजय,विनय, सुनील कुमार, सरोज शर्मा, गुड्डी द्वारा अतिथिगणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समापन से पूर्व आभार वरिष्ठ लिपिक मेलाराम द्वारा प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, नगर मंत्री दिनेश दिवाकर, नरेश शर्मा, रघुनाथ राठौर, मनोज गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, मुन्ना लाल वाल्मीकि,भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, महामंत्री कम्मो शर्मा, मीडिया प्रभारी आरती वर्मा, नगर मंत्री रमा गोस्वामी,भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश यादव, पिछड़ा मोर्चा संयोजक अतुल वर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दौलत राम, युवा मोर्चा संयोजक मानस तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो.सोईन, महामंत्री मो. फाजिल, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज अर्कवंशीसैकड़ों नागरिकगण उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button