WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

पलिया कोतवाल ने सिख समाज को कहा आतंकवादी

धरने पर बैठे सिख समाज के लोगों एवं सपा कार्यकर्ताओं ने की कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग

Savdhan India News

पलिया कोतवाल ने सिख समाज को कहा आतंकवादी

धरने पर बैठे सिख समाज के लोगों एवं सपा कार्यकर्ताओं ने की कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। पलिया कोतवाल ने सिख समाज के कारसेवकों को बताया उपद्रवी और आतंकवादी तो धरने पर‌ बैठ गये सिख समाज के लोग।
महंगापुर गुरुद्वारा से कारसेवा कर लौट रहे कारसेवकों एवं पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय के बीच विवाद हो गया। सिख समाज के तमाम लोग पलिया तहसील गेट के सामने धरने पर बैठ गये। धरने में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जार्जी सहित तमाम सपा नेताओं ने भी विरोध जताया।
बता दें कि रविवार को पलिया भीरा मार्ग पर स्थित ग्राम अतरिया के पास बाढ़ का पानी सड़क पर चल रहा था। जिस कारण कावरियों की सुरक्षा के मददेनजर कोतवाल विवेक कुमार उपध्याय पुलिस बल के साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उसी समय महंगापुर गुरुद्वारा नानक पियाऊ से कारसेवा कर महिला/पुरुष कारसेवक गुलरिया स्थित अपने घरों को लौट रहे थे। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि कोतवाल ने कारसेवकों को रोक लिया और उन्हें आतंकवादी और उपद्रवी कहते हुए कई अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। जिससे गुस्साए सैकड़ों सिख समाज के लोग पलिया तहसील गेट के सामने धरने पर बैठ गये और सभी पलिया इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह व सीओ यादवेन्द्र यादव ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सभी इंस्पेक्टर को संस्पेड करने की मांग पर अड़े रहे। धरने में क्षेत्र के सिख संगठन एवं किसान संघठन सहित क्षेत्र के सैकड़ों सिख समाज के लोग मौजूद थे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button