Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सौजन्य से लगाया गया कैम्प, खोले गये स्कूली बच्चों के खाते
पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सौजन्य से लगाया गया कैम्प, खोले गये स्कूली बच्चों के खाते

पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सौजन्य से लगाया गया कैम्प, खोले गये स्कूली बच्चों के खाते

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पूरनपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सपहा स्थित जूनियर हाई स्कूल में पंजाब एण्ड सिंध बैंक पूरनपुर के सौजन्य से एक कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में स्कूली बच्चों के खाते खोले गये। बैंक मित्र अतुल पाण्डेय ने बताया कि पंजाब एण्ड सिंध बैंक में जीरो बैलेंस से खाता खोले जाते हैं। जानकारी देते हुए बैंक मित्र नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि पंजाब एण्ड सिंध बैंक की सेवाएं अन्य बैंकों की अपेक्षा काफी सरल हैं। इस बैंक में खाता भी आसानी से खुल जाता है। स्कूल में आयोजित इस कैम्प में लगभग बीस छात्र-छात्राओं के खाते खोले गये। स्कूल के प्रधानाचार्य अमर सिंह ने बताया कि कैम्प के माध्यम से खाता खोलने की प्रक्रिया में अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा।





