WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

जान मारने की नीयत से अधिवक्ता पर किया फायर

पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई करने की मांग

Savdhan India News

जान मारने की नीयत से अधिवक्ता पर किया फायर

पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई करने की मांग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, शाहजहाँपुर। एक दबंग ने जान से मारने की नियत से अधिवक्ता के ऊपर फायर कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। मामला जिले के खुटार थाना का है। खुटार कस्बे के मोहल्ला रायटोला निवासी नीरज शर्मा पुत्र मुरारीलाल शर्मा पुवायाँ तहसील में अधिवक्ता हैं। बीते 22 अगस्त की रात लगभग 09 बजे नीरज शर्मा खाना खाकर टहल रहे थे। जहां मोहल्ले का ही अनीश शर्मा पुत्र यदुनाथ शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ बैठा शराब पी रहा था। बताया जाता है शराब पी रहे उक्त व्यक्ति ने नीरज को बुलाया। पास पहुंचते ही अनीश शर्मा गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गालियों का विरोध करने पर वह बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उक्त शराबी ने अधिवक्ता नीरज शर्मा के ऊपर नाजायज असलहा सीधा करते हुए फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली लगी नहीं। आरोप है कि उक्त दबंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। किसी तरह से अधिवक्ता अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग निकले। बताया जाता है कि अनीश शर्मा के विरुद्ध अदालत में अपराधिक किस्म जैसे हत्या के कई मुकदमें विचाराधीन है। पीड़ित अधिवक्ता ने खुटार थाने में प्रार्थना पत्र देकर उक्त दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष संजय राठौर ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जांच स्वयं की है। नीरज शर्म और अनीस शर्मा दोनों एक ही परिवार के हैं। उनका कहना है जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। जिस रंजिश को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित अधिवक्ता नीरज शर्मा का कहना है कि‌ मेरा कोई जमीनी विवाद नहीं है। मेरे पास जब कोई जमीन ही नहीं है तो विवाद कहां से होगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button