उत्तर प्रदेश
एक दिवसीय रोजगार मेला 20 को
सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर अपनी योग्यतानुसार ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

एक दिवसीय रोजगार मेला 20 को
लखीमपुर-खीरी। जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा शासन के निर्देशानुसार 20 नवंबर को राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की कई कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। रोजगार मेले में सभी शैक्षिक योग्यता के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। निजी क्षेत्र की कम्पनियों का विवरण सेवायोजन एवं एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर अपनी योग्यतानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने बॉयोडाटा के साथ राजकीय आईटीआई में प्रातः 10ः00 बजे तक प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी।






