
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को मैगलगंज पुलिस औरंगाबाद ओवर ब्रिज के पास मैगलगंज कस्बा से मनोज पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम पकरिया थाना पिसांवा, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक 315 बोर देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 427/2023 आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनूप कुमार मिश्र व कांस्टेबक अजय कुमार शामिल रहे।







