उत्तर प्रदेशराजनीति
पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं डॉ. विनोद तिवारी
पूर्व स्वास्थ्य राज्यमन्त्री डाॅ. विनोद तिवारी के समर्थक एवं कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जनसम्पर्क

पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं डॉ. विनोद तिवारी
– पूर्व स्वास्थ्य राज्यमन्त्री डाॅ. विनोद तिवारी के समर्थक एवं कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जनसम्पर्क

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखनऊ। पूर्व स्वास्थ्य राज्यमन्त्री डाॅ. विनोद तिवारी पीलीभीत जिला से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। बता दें कि डाॅ. विनोद तिवारी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं और वह भाजपा से पूरनपुर विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। पूर्व में वह पीसीयू के चेयरमैन भी रहे हैं। इस बार वह पीलीभीत लोकसभा से चुनाव मैदान में आने वाले हैं। उनके समर्थक जनसम्पर्क में तेजी से जुट चुके हैं। डाॅ. विनोद तिवारी के समर्थक एवं कार्यकर्ता राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने में जोरशोर से लगे हुए हैं। सम्भावना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से डाॅ. विनोद जीत होगी।





