
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। फरधान थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम बह्दग्राम रौसा के बाहर स्थित तालाब के पास से थाना क्षेत्र के ही ग्राम बेलवा फार्म निवासी गंठे ऊर्फ रहीश पुत्र बादशाह को एक 315 बोर तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल विशाल त्यागी व कामेश राठौर मौजूद रहे।





