
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। जिले की गोला कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र के ही ग्राम भुड़वारा निवासी रिजवान उर्फ शेर सिंह पुत्र सन्यासी को जगन्नाथपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1.43 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसके विरूद्ध एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की गई है।





