WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

संत बाबा गुरनाम सिंह के आह्वान पर हजारों कारसेवकों ने बनाया बाढ़ से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग, समाजसेवी रवि गुप्ता क्षेत्रवासियों की ओर से जताया आभार

बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाइवे के पुनर्निर्माण पर संत बाबा गुरनाम सिंह का समाजसेवी रवि गुप्ता ने जताया आभार

Savdhan India News

पालियाकलाँ-खीरी।
बाढ़ की विनाश लीला की वजह सेनेशनल हाइवे 731 पर भीरा पलिया के मध्य सड़क के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बंद होने से परेशान लोगों व समस्त क्षेत्रवासियों की गंभीर समस्या को देखते हुए महंगापुर गुरुद्वारे के बाबा संत गुरनाम सिंह जी द्वारा कार सेवा के आह्वान के पश्चात क्षतिग्रस्त मार्ग को उनके हजारो अनुयायियों कार शिव के माध्यम से नेशनल हाईवे को आवागमन के हेतु तैयार कर दिया गया। उक्त मार्ग पर पैदल व छोटे वाहन फ़िलहाल निर्बाध गति से पार हो रहे है तद्यपि आवागमन की तकनीकी अनुमति के बाद भारी वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जायेगी।बाबा गुरनाम सिंह की कृपा से रास्ता चालू होने के बाद खाद्य एवं चिकित्सा जैसी महत्वपूर्ण सेवायें बहाल होने से स्थानीय नागरिको ने वाहे गुरुजी का खालसा ते वाहे गुरुजी की फतह के उद्घोष के साथ बाबा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पालिया जिला बनाओ मंच के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा मुसीबत के समय में बाबा जी क्षेत्र वासियों के लिए देवदूत बनकर उभरे हैं क्षेत्र का बच्चा-बच्चा बाबा जी की जय जयकार कर रहा है। इसी क्रम में पलिया जिला बनाओ मंच के संयोजक रवि गुप्ता महंगा पुर गुरुद्वारा पहुंचे जहां पर रवि गुप्ता ने सभी सम्मानित पलिया क्षेत्र वासियों की ओर से बाबा जी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका आभार व्यक्त करते हुये कहा कि क्षेत्र सदैव बाबा जी के द्वारा की गई कृपा का ऋणी रहेगा! इस अवसर पर क्षेत्र के जाने माने उद्योगपति एवं किसान सरदार जसमेल सिंह मांगट समेत तमाम संगत मौजूद रही।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button