WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
देशविदेश

लखीमपुर खीरी : बसही में एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच बैठक

एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच बैठक

Savdhan India News

बसही में एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच बैठक

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

संपूर्णानगर के ग्राम बसही में एसएसबी 49 वीं वाहिनी सीमा चौकी बसही में बुधवार को एसएसबी व नेपाल एपीएफ के साथ बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति बनीं एसएसबी 49 वीं वाहिनी के प्रभारी निरीक्षक गोपाल दास खटीक की अध्यक्षता में एसएसबी के सीमा चौकी बसही में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नेपाल एपीएफ के निरीक्षक आशीष रावत के बीच कई बिंदुओ पर सहमति बनीं।

इसमें सीमा पार आने-जाने वालों की सघन तलाशी लेने व पड़ोसी राष्ट्र के साथ अवैध गतिविधि के बारे में समीक्षा करने, सीमा पर संयुक्त गश्त करने, सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने व उसकी सूचना का आदान-प्रदान करने तथा आपसी तालमेल के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते रहने की सहमति हुई। इस दौरान एसएसबी के प्रभारी निरीक्षक गोपाल दास खटीक व नेपाल एपीएफ के निरीक्षक आशीष रावत सहित अन्य जवान मौजूद रहे। इसके बाद संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button