स्वच्छता अभियान के आह्वान पर मंगला देवी मंदिर में की गई साफ सफाई
स्वच्छता अभियान के आह्वान पर मंगला देवी मंदिर में की गई साफ सफाई

स्वच्छता अभियान के आह्वान पर मंगला देवी मंदिर में की गई साफ सफाई

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। लालबहादुर शस्त्री शक्ति केन्द्र पर मंगला देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तीर्थ स्थल स्वच्छता अभियान की श्रृंखला में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ व भाजपा नेता धर्मेन्द्र गिरि ‘‘मोन्टी’’ के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर की साफ सफाई की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, शक्ति केन्द्र संयोजक दिवाकर मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक एवं कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता विश्कर्मा, अभियान संयोजक व नगर महामंत्री राजेश राठौर, अभियान सह संयोजक नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सीमा सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा, नगर महामंत्री गीता दुबे, बूथ अध्यक्ष प्रभात केडिया, प्रभात गुप्ता बीनू, बबिता शाह, विशाल शुक्ला, कैलाश गुप्ता, विजय मिश्रा व अजीत पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






