लोकपाल के सख्त निर्देश पर लालगंज के कोटवा शुकुलपुर में खुदेगा अधूरा फॉर्म पॉन्ड
अधूरे फार्म पांड का पूर्ण कराया जा रहा अधूरा कार्य

लोकपाल के सख्त निर्देश पर लालगंज के कोटवा शुकुलपुर में अधूरे फार्म पांड का पूर्ण कराया जा रहा अधूरा कार्य
प्रतापगढ़, मनरेगा और भ्रष्टाचार धीरे धीरे एकदूसरे के पर्याय बनते जा रहे है। मनरेगा का नाम लेते ही तरह की चर्चा शुरू हो जाती है। इसी बीच यह प्रकाश में आया है की जनपद के लालगंज ब्लाक के कोटवा शुकुलपुर में लोकपाल मनरेगा के सख्त निर्देश के बाद अधूरे खेत तालाब ( फार्म पांड) का कार्य मनरेगा कर्मियों द्वारा पूर्ण कराया जा रहा है।
गत 29 जून को समाचार पत्रों में वायरल हुआ की कोटवा शुकुलपुर में मनरेगा के तालाब को जे सी बी द्वारा खोदा जा रहा है। इस खबर को स्वत: संज्ञान में लेकर लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने बी डी ओ लालगंज को जांच व कार्यवाही करके अवगत कराने का निर्देश दिया। बी डी ओ का ट्रांसफर हो गया नये बी डी ओ आये। रिपोर्ट न आने पर लोकपाल समाज शेखर ने 26 जुलाई को स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर ग्राम वासियो से संवाद स्थापित किया। प्रधान जी सहित ग्राम सचिव व प्रमुख मजदूर व नागरिक उपस्थित रहे। जांच में अधूरे तालाब को देखकर लोकपाल ने सभी के प्रति गहरी नाराजगी जताई। तकनीकी सहायक को मौके से फोन कर तत्काल कार्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया।
लोकपाल ने 29 जुलाई को पत्रांक संख्या 28 द्वारा खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को इस अधूरे फार्म पांड के कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी व सीडीओ महोदय को आवश्यक करीवाही हेतु प्रतिलिपि प्रेषित की गई थी।
खुशी जाहिर करते हुए लोकपाल समाज शेखर ने बताया की कार्यालय को ब्लाक लालगंज से निरंतर उक्त तालाब के अधूरे कार्य को पूर्ण कराये जाने हेतु जारी कार्य की सूचना प्राप्त हो रही है। लोकपाल समाज शेखर ने कहा की मनरेगा के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किये जाए यह सिर्फ सरकारी अधिकारियों की ही नही जन प्रतिनिधियों व जागरूक नागरिको की भी जिम्मेदारी है।





