WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने संविधान प्रस्तावना की दिलाई शपथ

समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों ने भी पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

Savdhan India News

संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने संविधान प्रस्तावना की दिलाई शपथ

– समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों ने भी पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

(कपिल सिंह)
सावधान इण्डिया न्यूज, बाराबंकी। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय प्रांगण में संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। बता दें कि प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर “संविधान दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय प्रांगण में समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत को एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. बीनू सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आशुतोष मिश्र व क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में शपथ दिलाई गयी। साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थानों में व चौकी इंचार्जों द्वारा पुलिस चौकियों पर पुलिस कर्मियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी।

Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button