उत्तर प्रदेश
बाघ प्रभावित क्षेत्र में जारी है वन विभाग की गश्त
बाघ प्रभावित क्षेत्र में जारी है वन विभाग की गश्त

बाघ प्रभावित क्षेत्र में जारी है वन विभाग की गश्त

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। गोला वन रेंज के अंतर्गत बैठा बहारगंज गांव में बकरी चरा रही महिला के उपर हिंसक जानवर द्वारा हमला करने ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस समस्या को देखते हुए गोला वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी के निर्देशन में वन दरोगा अंकित बाबू, जयराम सिंह, नरेशचंद्र, गामा व अजीत कुमार श्रीवास्तव टीमें गठित कर अलग-अलग गांवों में गश्त प्रारम्भ की गई है। यह टीम ग्रामीणों को सचेत कर रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के टिप्स भी दिये जा रहे हैं। वन कर्मचारियों ने गांव बैठा बहारगंज, जलालपुर, भुड़वारा, ओलियनगंज एवं बजीर गंज सहित लगभग एक दर्जन गावों मे गश्त कर ग्रामीणो को सचेत किया जा रहा है।






