श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अवसर पर घर-घर मनाएं दिवाली
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अवसर पर घर-घर मनाएं दिवाली

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अवसर पर घर-घर मनाएं दिवाली

(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)
पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ (उत्तरी) क्षेत्र क ग्राम महुआ गुंदे कुर्रेया खुर्द् में अयोध्या से आये पुजित अक्षत व पत्रक को घर-घर जाकर वितरित किया गया। आने वाली 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक स्वर्णिम अवसर पर श्री रामलला के भक्तो नें घर-घर पहुंचकर आग्रह किया कि प्राण प्रतिष्ठा के समय अपने-अपने घरों व मंदिरों पर एकत्र होकर भजन-कीर्तन करें। श्री रामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ या श्रीराम जय राम जय जय राम का कीर्तन करें और शाम को दिव्य एवं भव्य दीपावली मनाएं। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी, हरिओम अवस्थी, मंडल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्र ‘‘अचल’’, प्रधान पति अरविन्द वर्मा ‘‘साधू’’, शोभित शुक्ला, अंकित वर्मा, राहुल देवल, ऋतिक शुक्ला, नन्हे देवल, निशांत शुक्ला, राम गिरीश मिश्रा, सोनू वर्मा, दीपक वर्मा, गौरव वर्मा, राकेश वर्मा, आकाश देवल, पुरूसोत्तम मिश्रा, जीवा गिरी, रामलखन सक्ससेना, सचिन बाजपेयी, सुशील बाजपेयी, अनुज वर्मा, जितेन्द्र राठौर, रामरतन, सुखदेव, राहुल, सचिन शर्मा, पुनीत व अविन्द्र बाल्मीकि सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के पदाधिकारी/कार्यकर्ता मौजूद रहे।








