नोडल अधिकारी/संयुक्त सचिव ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प
- नरहर गांव पहुंची संकल्प यात्रा में शामिल हुए संयुक्त सचिव आनन्द भास्कर ने ग्रामीणों से किया संवाद

नोडल अधिकारी/संयुक्त सचिव ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प
– नरहर गांव पहुंची संकल्प यात्रा में शामिल हुए संयुक्त सचिव आनन्द भास्कर ने ग्रामीणों से किया संवाद

लखीमपुर-खीरी। योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनता में जागरुकता बढ़ाये के उद्देश्य से 26 जनवरी 2024 तक संचालित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत नरहर में को एक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नोडल अधिकारी आनन्द भाष्कर ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि/विधानसभा संयोजक विश्वनाथ सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ आमजन की सहभागिता जरूरी है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।






