WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण एकता परिषद की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, वरिष्ठजन हुए सम्मानित, संगठन को विस्तारित करने पर हुई चर्चा

Savdhan India News

ब्राह्मण एकता परिषद की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

– नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, वरिष्ठजन हुए सम्मानित, संगठन को विस्तारित करने पर हुई चर्चा

पूरनपुर/पीलीभीत : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सभी से अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करने का आवाहन किया गया। वक्ताओं ने समस्याएं उठाते हुए उनके निराकरण के लिए संगठित होने की आवश्यकता जताई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक संरक्षक पंडित राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता में शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में हुई। भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस नए संगठन के गठन की जरूरत बताते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी मोहित ने कहा कि अक्सर संगठन ग्रामीण अंचलों तक नहीं पहुंच पाते और समस्याओं का निराकरण भी नहीं हो पता है। इस कारण इस नए संगठन को गांव-गांव तक विस्तारित करने और सभी ब्राह्मण बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए नए संगठन को जनपद में खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल प्रभारी राजेश दुबे ने अपने संबोधन में समस्याओं के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने और कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा की ब्राम्हण बंधुओं का उत्थान ही परिषद का प्रमुख कार्य है। यहां मौजूद मुकेश तिवारी, राकेश त्रिवेदी, राजेश पांडे, त्रिभुवन शर्मा, पंडित अनिल शास्त्री, मोहित अवस्थी, राम प्रकाश दुबे, शोभित बाजपेई सहित कई वक्ताओं ने विचार रखते हुए समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किये और संगठित रहने की जरूरत बताई। अध्यक्षता कर रहे परिषद के संरक्षक पंडित राम अवतार शर्मा ने संगठन को शिक्षित व संस्कारशील बनाने और समाज के किसी भी व्यक्ति की अन्यत्र बुराई ना करने की अपील की। संचालन जिला मीडिया प्रभारी सतीश मिश्र ने किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी व संरक्षक ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए और अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने का अनुरोध किया। वयोवृद्ध एमएल शर्मा व राम अवतार शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सभी का स्वागत तिलक लगाकर व रामनामी पटके पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर जीएल शर्मा, राकेश दुबे, नीलेश मिश्रा, अभिलाष दीक्षित, राजुल अवस्थी, कुलदीप सनाडय, शिवा पांडे, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button