WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

बाइक सवार मुस्लिम युवक ने युवती के‌ साथ छेड़छाड़ कर बलात्कार करने का किया प्रयास

बाढ़ का पानी पार कराने का लालच देकर बाइक पर बिठाकर युवती को गलत रास्ते से ले गया युवक

Savdhan India News

बाइक सवार मुस्लिम युवक ने युवती के‌ साथ छेड़छाड़ कर बलात्कार करने का किया प्रयास

बाढ़ का पानी पार कराने का लालच देकर बाइक पर बिठाकर युवती को गलत रास्ते से ले गया युवक

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवती को बीच रास्ते में छोड़ा, नहीं की कार्रवाई


(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, बाइक सवार मुस्लिम युवक द्वारा थारू जनजाति की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का प्रयास करने एवं इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस ने लीपापोती करने का असफल प्रयास किया। जिसको लेकर पीड़िता के परिजनों में पुलिस के प्रति खासा रोष व्याप्त है। घटना लखीमपुर जिले की पलिया कोतवाली क्षेत्र की है। पलिया-भीरा मार्ग पर चल रहे बाढ़ के पानी के पास कुछ लोग बाइक से सवारियां ढोने का काम करते हैं।‌ इसी‌ बीच मंगलवार को जिले की चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र के थारू ग्राम मसानखम्भ निवासी रामचरन राना पुत्र मेघनाथ की पुत्री अपने‌ गांव से गोला जाने के लिए पलिया पहुंची। जहां सड़क पर बाढ़ का पानी‌ चलने के कारण वह शारदा पुल तक नहीं पहुंच सकी। पीड़िता के पति का कहना था कि पलिया बस स्टैण्ड पर पहुंचकर उसकी पुत्री गोला जाने के लिए साधन की तलाश कर रही थी, तभी वहां पर कुछ बाइक सवारों ने बताया कि बस पलिया से नहीं चल रही है, शारदा पुल पर मिलेगी। आरोप है कि एक बाइक सवार ने कहा कि हम तुम्हें शारदा पुल तक पहुंचा देंगे, जिसका किराया 50 रूपये देना होगा। उसकी पुत्री विश्वास करके अज्ञात बाइक सवार के साथ बैठ गई। रास्ते में रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास से उसने मेलाघाट की तरफ अपनी बाइक मोड़ दी। पीड़िता ने कहा कि यह रास्ता तो शारदा नदी की ओर नहीं जाता है तुम मुझे कहां लेकर जा रहे हो। बाइक सवार ने शार्टकट रास्ते से का हवाला देते हुए बाइक आगे बढ़ा दी। मेलाघाट गांव से लगभग 200 मीटर पहले बाइक रोककर युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और असलहा दिखाकर धमकी दी। आरोप है युवक ने इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया। अन्यथा की स्थिति में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाइक सवार उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। अपना‌ बचाव करने के लिए वह शोर मचाने लगी और मौका पाकर युवती वहां से भागने में सफल हो गयी। अपनी सुरक्षा के‌ लिए‌ वह पड़ोस में स्थित एक घर में घुस गई और मदद की गुहार लगाने लगी। जहां से उसने डायल-112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पीड़िता को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया और पलिया कोतवाली न ले जाकर उसे रास्ते में ही उतार दिया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि पुलिस ने‌ कोई कार्यवाही नहीं की। उसने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की‌ मांग की है। बता दें कि बाइक सवारों द्वारा लोगों से की जा रही अवैध वसूली के सम्बन्ध में पहले से ही पुलिस को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध कोई एक्शन नहीं लिया। यदि समय रहते पुलिस बाइक सवारों पर शिकंजा कसती तो शायद आज यह घटना नहीं घटती। इस घटना में पुलिस की‌ लापरवाही भी उजागर हो रही है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button